ताज़ा ख़बरें

प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ “नशा मुक्त भारत अभियान” का हुआ शुभारंभ

खास खबर

प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ “नशा मुक्त भारत अभियान” का हुआ शुभारंभ

खण्डवा// “माय भारत” संगठन द्वारा शासकीय रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय, खंडवा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन युवाओं ने उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर, जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे एवं प्राचार्य श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। जिन विद्यार्थियों ने सहभागिता की, उन्हें “माय भारत” द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया, तथा सुश्री पल्लवी दुबे ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। जिले के सभी 10 कार्यक्रम स्थल पर युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। “माय भारत” संगठन ने युवाओं से आगामी 100 सप्ताह तक इस जनअभियान से जुड़े रहने का आह्वान किया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!