ताज़ा ख़बरें

*थाना कोतवाली पुलिस को मिली “ऑपरेशन खोज” अभियान मे बड़ी सफलता।*

खास खबर

*थाना कोतवाली पुलिस को मिली “ऑपरेशन खोज” अभियान मे बड़ी सफलता।*

*10 वर्ष पुराने प्रकरण मे फरार चल रहे 3000₹ के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय मे किया पेश।*

जिला खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, संपत्ति सम्बन्धी अपराध मे फरार एवं अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वर्ष 2015 के अपहरण व गैंगरेप के 10 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार आरोपी *मनीष पिता सखाराम एंकले उम्र 33 साल निवासी चंपा तालाब खंडवा* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

घटना विवरण:- थाना कोतवाली मे वर्ष 2015 मे पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ आरोपी द्वारा गलत काम करने कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 139/2015 धारा 363,366, 376,506 34 भादवी एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी घटना के बाद से गिरफ़्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी पहचान छुपाकर लुक छिप रहा था *पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी कि गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने 3000₹ के इनाम उद्घोषणा आदेश जारी किया गया था।* पुलिस द्वारा लगातार सूचना तंत्र से आरोपी कि तलाश कर 10 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!