ताज़ा ख़बरें

न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

खास खबर

खण्डवा/

स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों की समस्याओं एवं समीक्षा के दौरान अपनाई जा रही कठोर दंडात्मक कार्रवाई के संबंध में न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
चूंकि इन दिनों विधानसभा का सत्र भोपाल में चल रहा है, एवं खंडवा के सुपर विधायक मुकेश तनवे आज ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में व्यस्त होने के कारण कारण ऐसे में संघ के प्रतिनिधियों ने उनकी अनुपस्थिति में रोगी कल्याण समिति के सदस्य सतनाम सिंह होरा को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया कि इसे विधायक जी तक पहुंचाया जाए तथा शासन स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु उचित पहल की जाए।
ज्ञापन में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समीक्षा के दौरान पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्याओं अथवा अन्य व्यावहारिक कारणों से कई बार कार्य समय पर दर्ज नहीं हो पाते, जिसके चलते कर्मचारियों पर निलंबन, वेतनवृद्धि रोकने एवं अन्य कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाती है। इससे कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित होता है और उनके परिवार भी मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान होते हैं।
रोगी कल्याण समिति के सदस्य सतनाम सिंह होरा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनके साथ संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक कंचन मुकेश तनवे इस विषय को गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर पर कर्मचारियों के हित में आवश्यक पहल करेंगी। विधायक तनवे ने विधानसभा सत्र समाप्ति के पश्चात कर्मचारियों के प्रमुख संगीता मुदिराज से दूरभाष पर बात कर आश्वासन दिया है आप चिंता ना करें आपका दिया ज्ञापन मुझे मिल गया है मैं इस विषय पर स्थानीय प्रशासन एवं शासन से चर्चा करुँगी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!