ताज़ा ख़बरें

अघोषित बिजली कटौती और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस का विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव, जमकर नारेबाजी

खास खबर

अघोषित बिजली कटौती और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस का विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव, जमकर नारेबाजी

बिजली का स्मार्ट मीटर सरकार की स्मार्ट लूट का माध्यम बन गया है,मेंटनेंस के नाम पर कटौती और बिल में बढ़ोतरी से उपभोक्ता परेशान “प्रतिभा रघुवंशी”

खंडवा/
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहारवाड़ी स्थित विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर अघोषित बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिलों और विद्युत व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजन दोपहर को 1 बजे गांधी भवन में एकत्रित होकर रैली के माध्यम से पैदल बॉम्बे बाजार,केवलराम पेट्रोल पंप ,फूल बाजार होते हुए कहारवाड़ी स्तिथ विद्युत मंडल कार्यलय पहुची,इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम उपभोक्ताओं की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विद्युत मंडल की मनमानी से परेशान बोहरा समाज की कुछ महिलाओ ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालन अभियंता, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ब्रजमोहन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन विकास व्यास द्वारा किया गया,ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पिछले कई महीनों से शहरवासी अनियमित बिजली आपूर्ति, बार-बार होने वाली अघोषित बिजली कटौती और अत्यधिक बिजली बिलों से परेशान हैं। विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली बंद रखी जाती है, जिससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस ने ज्ञापन में यह भी कहा कि आंधी-तूफान के बाद कई क्षेत्रों में कई दिनों तक बिजली बहाल नहीं हो पाती, वहीं ट्रांसफार्मरों, विद्युत लाइनों और अन्य उपकरणों के रखरखाव में भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। जर्जर विद्युत लाइनों और क्षतिग्रस्त पोलों के कारण बार-बार फॉल्ट की स्थिति बनती है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी ने कहा की
विजली का स्मार्ट मीटर सरकार की स्मार्ट लूट का माध्यम बन गया है खंडवा शहर की जनता आज बिजली विभाग की लापरवाही से त्रस्त है। एक ओर आम नागरिकों को लगातार बढ़े हुए बिजली बिल थमाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर घंटों अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। मेंटेनेंस और लोड शेडिंग के नाम पर दिन में चार-चार, पाँच-पाँच बार बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे आम जनजीवन, व्यापार, विद्यार्थियों की पढ़ाई और किसानों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।सबसे बड़ा अन्याय यह है कि यदि उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में एक घंटे की भी देरी कर दे तो उस पर तत्काल ₹340 तक की पेनल्टी लगा दी जाती है। लेकिन जब बिजली विभाग घंटों और कई-कई बार बिजली गुल रखता है, गलत और बढ़े हुए बिल भेजता है तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करता, तब उसकी जवाबदेही कौन तय करेगा?जनता समय पर बिल भरती है, फिर भी उसे न पर्याप्त बिजली मिलती है, न बेहतर सेवा। यह स्थिति किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।हम बिजली विभाग और प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा कर राहत दी जाए, अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए, विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाए तथा विभाग की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखते हुए बढ़े हुए एवं त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों की जांच कर राहत देने, अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने, मेंटेनेंस के नाम पर अनावश्यक बिजली बंद करना बंद करने, बिजली बाधित होने पर निर्धारित समय सीमा में आपूर्ति बहाल करने, ट्रांसफार्मरों एवं विद्युत लाइनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा जर्जर लाइनों और क्षतिग्रस्त पोलों को शीघ्र बदलने की मांग की।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि जनता लगातार बिजली विभाग की अव्यवस्थाओं से त्रस्त है, लेकिन शासन और विभाग समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस आम जनता के हित में व्यापक जनआंदोलन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग और शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी,रियाज हुसैन,देवेंद्र जैन,डॉ शरद हरणे,विकास व्यास,दीपक मुल्लू राठौर,शौकत काका,मनोज मंडलोई,प्रेमांशु जैन,इमरान गौरी,विशाल जैन,शब्बीर कादरी,असलम गौरी,तारिक बबलू पटेल,अकरम जाटू,मोइज खान,आसिम पटेल,इकबाल कुरैशी,मेहमूद खान,शेख असलम,अविनाश शुक्ला,यशवंत सिलावट,वामनराव जाधव,संदीप सोनी,मनोज कसेरा,मुजाहिद कुरेशी,दिव्यांश ओझा,रणधीर कैथवास,मुन्नू बाउजी,योगेश जांगिड़,राज मोहन ढाकसे,अयान,महेंद्र सिंह बाबू,फरहान,सुनील पासी,नमेश बारे,समीर खान ,रतन सक्सेना,नवीन यादव,संतोष प्रजापति,इस्माइल मोटू,शुभम कपूर,दिलीप कैथवास,शारिक खान,वकील नीलकंठ,शफीक सिद्दीकी,फरीद भाई,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!