
मन की बात, अन्नदाता के साथ
खण्डवा//
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम #MannKiBaat को मांधाता विधानसभा के ग्राम घोसली (बूथ क्रमांक 51) पर माननीय विधायक श्री नारायण पटेल ने किसान भाइयों, कार्यकर्ताओं और सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर सुना।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन प्रभारी माननीय श्री महेन्द्र सिंह एवं निमाड़ संभाग प्रभारी श्री सुरेन्द्र शर्मा, खण्डवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषित ‘किसान कल्याण वर्ष’ के अंतर्गत आज प्रदेशभर के कृषि आधारित स्थानों पर किसान भाइयों के साथ जुड़कर प्रधानमंत्री के देश और समाज के प्रति प्रेरक विचारों को सुना गया, साथ ही उपस्थित किसान बंधुओं से संवाद कर उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।










