
जेएसी ज़ोन चेयरपर्सन रितिका गुप्ता का अधिकारीक दौरा संपन्न खंडवा में भव्य स्वागत कॉफी विद सेलिब्रिटी आलोक सेठी ने बताया आगे कैसे बढ़े
खंडवा।
जेएसी ज़ोन-6 की चेयरपर्सन जेसी सेन रीतिका गुप्ता के आधिकारिक खंडवा आगमन पर जेएसी एवं जेसीआई खंडवा द्वारा भव्य स्वागत एवं शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों,जेएसी रीजन चेयरमैन जेसी हेमंत मूंदड़ा, जेएसी एडवाइजर एवं मेंटर रणवीर चावला ,जोन वाइस चेयरमैन अभिषेक सैनी, जेसीआई खंडवा अध्यक्ष मनन सोनी दीपक सोलंकी, मनोज शाह ने उनका स्वागत कीया अपने संबोधन में ज़ोन चेयरपर्सन रीतिका गुप्ता ने कहा कि खंडवा टीम द्वारा दिया गया स्नेह, सम्मान, अपनापन एवं अद्भुत आतिथ्य वास्तव में अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि इतना शानदार स्वागत एवं व्यवस्थाएं देखकर वे अभिभूत हैं तथा शब्द कम पड़ रहे हैं 50 वर्षों से लगातार जेसीआई कार्य कर रहा है और जेएसी उसमें से निकले सीनियरों का ही ग्रुप है उन्होंने पूरी खंडवा टीम को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। साथ ही उन्होंने संगठन की एकजुटता, समर्पण एवं ऊर्जा की प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। यह जानकारी देते हुए अनिल बाहेती ने बताया कि साथ ही आयोजित कार्यक्रम कॉफी विद सेलिब्रिटी में खंडवा जूनियर जेसीआई के पूर्व साथी आलोक सेठी जो सेलिब्रिटी के रूप में थे उन्होंने कहा कि जेसीआई, जूनियर जेसी, जेएसी व्यक्तित्व विकास का वह संगठन है जो लोगों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता हैउसमें से मैं एक हूं
जेसीआई सीखाता है लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, मंच संचालन कैसे करें, अपनी बात को कैसे रखें, व्यक्तित्व विकास केसै करे और ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए यह सभी आवश्यक है कार्यक्रम का संचालन
जेएसी गोविंद शर्मा ने किया उन्होंने शानदार प्रश्नों से आलोक सेठी से चर्चा की कार्यक्रम में
नागेश वालंजकर, सुनील आरतानी, अनिल चौधरी, अर्चना जोशी, प्रिंस जिंदल सीताराम पटेल ,कल्पना मुंदड़ा, डॉक्टर रूप लता पटेल,
और कई अन्य साथी उपस्थित रहे कॉफी विद सेलिब्रिटी कार्यक्रम हर माह होगा जो युवाओं को प्रेरणा देगा कि हम क्या आगे कैसे बढ़े आभार सचिव दीपक सोलंकी ने किया।











