
पंकज कुशवाहा भारत गौरव सम्मान और डॉक्टर ऐड की मानद उपाधि से हुए सम्मानित।
खंडवा। खंडवा के रहने वाले कृषि व्यवसाय क्षेत्र और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से गहरे जुड़ाव के कारण पंकज कुशवाहा को भारत गौरव सम्मान और बिजनेस नेटवर्किंग लीडरशिप एंड सोशल वर्क में डॉक्टर ऐड उपाधि से दिल्ली में सम्मानित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन नै कुशवाहा को बधाई देते हुए बताया कि यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा किए गए सफल व्यवसाय, उत्कर्ष कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों के कारण अमेरिका की लुसियाना रिसर्च यूनिवर्सिटी यूएसए एवं भारतीय अवार्ड काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में शैक्षणिक, व्यवसायिक, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दिल्ली में दिया गया।
इस सम्मान को प्राप्त करने पर पारिवार और समाज ने हर्ष व्यक्त किया है। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर कृषि आदान विक्रेता संघ, कृषक जगत, आर्य समाज, अखिल भारतीय गायत्री परिवार, लायंस क्लब, कुशवाहा झत्रिय समाज संगठन खंडवा, श्री राम गौशाला, यज्ञ समिति जैसे कई सामाजिक संस्थाऔ ने बधाई प्रेषित की और उज्जवल भविष्य के लिए डॉ पंकज कुशवाहा को शुभकामनायें दी।







