
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के समस्त थानों में बलवा ड्रिल सामग्री को धारण करने की कराई गयी ड्रिल

खंडवा, 16 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री आगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर के मार्ग दर्शन मे जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को अधीनस्थ बल को बलवा ड्रिल सामग्री को धारण करने की ड्रिल करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में जिले का समस्त थानों द्वारा उक्त ड्रिल का आयोजन किया गया। जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं अधीनस्थ पुलिस बल को विशेष रूप से बलवा ड्रिल सामग्री धारण करने एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई हेतु ड्रिल कराने के निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के पालन में जिले के सभी थाना /चौकी में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा सामग्री एवं आवश्यक संसाधनों का उपयोग करते हुए अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस बल को कानून-व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील परिस्थितियों में संयम एवं सतर्कता बनाए रखने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ड्रिल के दौरान पुलिस बल को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, ढाल, लाठी, टियर गैस उपकरण सहित अन्य सुरक्षा संसाधनों को कम से कम समय में धारण करने एवं आवश्यकता पड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया गया। साथ ही बलवा अथवा आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर किस प्रकार चरणबद्ध तरीके से कार्यवाही की जानी है उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियो को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं त्वरित प्रतिसाद बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।










