
बीमा कंपनी के क्लेम प्रकरणों के निराकरण के संबंध में प्रीसिटिंग बैठक संपन्न , आगामी 9 में को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत
—
आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में रखे जाने वाले न्यायालय में लंबित बीमा कंपनी के क्लेम प्रकरणों के निराकरण के संबंध में बीमा कंपनी के आवेदक अधिवक्तागण एवं बीमा कंपनी अनावेदक अधिवक्तागण के साथ प्रीसिटिंग बैठक का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे मंगलवार को जिला न्यायालय के कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में जिला न्यायालय खंडवा के एमएसीटी न्यायिक अधिकारीगण एवं बीमा कंपनी के आवेदक एवं अनावेदक अधिवक्तागण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान खंडवा एवं हरसूद न्यायालय में लंबित बीमा कपनी के क्लेम प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में एमएसीटी ट्रिब्यूनल के सभी पीठासीन अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में प्रीसिटिंग आयोजित करे। बीमा कंपनी के अधिवक्तागण को यह भी निर्देशित किया गया कि बीमा कंपनी से मूल्यांकन रिपोर्ट अतिशीघ्र प्राप्त कर राजीनामें एवं आपसी सुलह के आधार पर प्रकरणों का निराकरण करने में सहयोग प्रदान करे, ताकि पक्षकारों के प्रकरणों का निराकरण होकर शीघ्र न्याय मिल सके। बैठक में नेशनल लोक अदालत समन्वयक श्री उत्सव चतुर्वेदी विशेष न्यायाधीश, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, श्री अरविंद सिंह टेकाम, श्री वीरेन्द्र जोशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा श्री पियूष भावे के साथ-साथ बीमा कंपनी के आवेदक अधिवक्तागण एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तागण अनावेदक अधिवक्तागण उपस्थित थे।










