
बाल विवाह मुक्त पोर्टल पर एंट्री के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
—
खण्डवा//बाल विवाह मुक्त पोर्टल पर एंट्री के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा द्वारा की गई। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग से संहायक संचालक श्री अजय गुप्ता परियोजना अधिकारी पंधाना श्री रूपसिंह सिसोदिया तथा समस्त पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यशाला में बाल विवाह रोकथाम हेतु कानूनी उपायों एवं जनजागरूकता अभियान पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शर्मा ने अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।








