ताज़ा ख़बरें

राठौर समाज की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी गठन पर हुआ मंथन

खास खबर

राठौर समाज की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी गठन पर हुआ मंथन

खंडवा। राठौर समाज की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष दीपक राठौर एवं सचिव महेश राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रारंभ में समाज के सभी सदस्यों के सहयोग, सहभागिता एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया गया।
समाज के अमित राठौर ने बताया कि बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से वीर दुर्गादास राठौर जयंती को इस वर्ष भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर समाजजनों ने अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने पर भी सहमति बनी। समाजसेवी सुनील जैन नई टीम को बधाई देते हुए बताया कि इस दौरान समाज की नई युवा कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। समाजहित में कार्य करने वाले सक्रिय एवं जिम्मेदार युवाओं को संगठन में अवसर देने तथा नई ऊर्जा के साथ समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक में सामाजिक गतिविधियों को गति देने, युवाओं को समाज से जोड़ने तथा आपसी समन्वय बढ़ाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित समाजजनों ने एकजुट होकर समाज की परंपरा, गौरव और संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!