
*जैन शासन स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया*
*सकल जैन समाज की उपस्थिति में धर्म ध्वजा फहराई गई*

*खंडवा 27अप्रैल सोमवार,अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ के तत्वाधान में सोमवार 27 अप्रैल को घंटाघर चौक स्थित जैन स्तंभ प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर जैन शासन स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड और सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सकल जैन समाज की उपस्थिति में समाज के विजय बोरा, अभय जैन, नवनीत बोथरा,वीरेंद्र भट्टयन, नवीस बोथरा, विनय बागरेचा द्वारा धर्म संबोधन दिया गया। प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि आज से 2552 वर्ष पूर्व भगवान महावीर द्वारा केवल ज्ञान प्राप्त करने के बाद जैन शासन की स्थापना की गई थी। जिसमें श्रावक श्राविका, साधु और साध्वी इन चारों को मिलाकर जैन शासन की स्थापना की थी। इसी दिन जैन शासन स्थापना दिवस मनाया जाता है।आने वाले वर्षों में और अधिक धूमधाम से शासन स्थापना दिवस मनाया जाएगा।*
*धर्म संबोधन के पश्चात सकल जैन समाज की उपस्थिति में संघ के पदाधिकारीयो द्वारा धर्म ध्वजा फहराई गई। इस दौरान समाज के सुभाष मेहता, डॉक्टर सुभाष जैन, राजेश बोरा,दिलीप पहाड़िया, चिंतामण जैन ,तरुण जैन, निखिलेश पंडित, देवेंद्र जैन ,कांतिलाल नरेलिया , परिमल टोलिया कमल ललवानी,विपिन कोचर ,महिलाओं में रानी बोथरा, राखी बोरा, सुनीता बागरेचा, संध्या वोहरा आदि उपस्थित थे । कार्यक्रमों में दीपक बम द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई ।कार्यक्रम के अंत में रोहित मेहता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम समापन के बाद प्रभावना में मिठाई वितरित की गई।*










