ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट एवं सट्टा एक्ट के प्रकरण में 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट एवं सट्टा एक्ट के प्रकरण में 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 11 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 26 अप्रैल 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 25.04.2026 को 07 गिरफ़्तारी वारंट, 08 जमानती वारंट एवं 28 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 25.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पंधाना के आरोपिया कुसुमबाई पति सुरेश भील उम्र 45 साल निवासी ग्राम डोंगरगांव के कब्जे से 08 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/-रूपये की जप्त की गई। आरोपिया सीताबाई पति पहाड़संह बाेरला उम्र 40 साल निवासी ग्राम डोगरगांव के कब्जे से 07 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 700/-रूपये की जप्त की गई| थाना छैगावमाखन के आरोपी पवन पिता सोन्या कोठारे जाति बलाही उम्र 26 साल निवासी ग्राम भोजाखेडी थाना छैगावमाखन के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 70 क्वार्टर कीमती 5600/-रूपये की जप्त की गई| थाना मांधाता के आरोपी बिसन उर्फ काल पिता आशाराम भील उम्र 35 साल निवासी भोगावा कब्जे से 08 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 800/-रूपये की जप्त की गई| थाना किल्लौद के आरोपी श्रवण पिता बक्तावर जाति राजपूत उम्र 55 साल निवासी ग्राम बिल्लौद के कब्जे से अवैध कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब 8 लीटर कीमती 1200/-रूपए की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 25.04.2026 को थाना खालवा के आरोपी गोलू पिता लक्ष्मण राठौर जाति बंजारा उम्र 26 साल निवासी ग्राम ढकोची के कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्चीया 04 नग, कार्बन का टुकडा 01, लीड पेन 01 व नगदी 650 रुपये की जप्त की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक आयोजित “हेलमेट विशेष अभियान” 2026 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालको के विरुद्ध हेलमेट धारण न करने वालों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 27 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 13500/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 25.04.2026 को 11 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 07 प्रकरणों में 09 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 02 प्रकरणों में 02 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 04 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!