
डग/झालावाड़ (आबिद मंसूरी) 

झालावाड़ जिले के डग पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा। 12 किलो 166 ग्राम अफीम का डोडा चूरा पकड़ा,दो तस्कर गिरफ्तार।
एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में डग थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिचर को थानाधिकारी भंवर सिंह की टीम ने नया बस स्टैंड डग-भवानीमंडी रोड पर गश्त के दौरान बाइक सवार दो लोगों को रोका। तलाशी में उनके पास से 12 किलो 166 ग्राम अवैध अफीम का डोडा चूरा बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपियों के नाम कालू सिंह उम्र 42 साल निवासी पिपल्या खुर्द डग, और जगदीश कुमार उम्र 67 साल निवासी पंजाब है। पुलिस ने मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं।
एएसपी भागचंद मीणा के निर्देशन और डिप्टी हेमंत गौतम के सुपरविजन में ये कार्रवाई हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।









