ताज़ा ख़बरें

प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र के नाम संबोधन को कार्यालय में जनप्रतिनिधियो एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सुना।

खास खबर

प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र के नाम संबोधन को कार्यालय में जनप्रतिनिधियो एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सुना।

उद्बोधन में प्रधानमंत्री जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, लोकल फाॅर ग्लोबल मुख्य विषय रहें।

खंडवा। शनिवार को रात 8:00 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ आत्मनिर्भर भारत, भारत पूर्णतः विकसित हो, युवा शक्ति पर नवाचार के साथ अन्य विषयों पर राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन को सुना। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिलाएं सशक्त हो महिला सुरक्षा के साथ ही महिलाओं की देश में बढती भूमिका को राष्ट्रीय की प्रगति के लिए आवश्यक बताया, युवा शक्ति पर नवाचार को लेकर उन्होंने युवाओं को विकसित भारत 2047 का स्तंभ बताया, भारत दुनिया की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभर रहा है, महत्वपूर्ण रूप से लोकल फाॅर ग्लोबल की सोच, पर्यावरण, सामाजिक एकता पर बल दिया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री के संदेश कार्यक्रम को भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे के साथ धर्मेंद्र बजाज,हरीश कोटवाले, राजेश तिवारी, सुनील जैन,, प्रियांशु चौरे, वरुण भावरे, भारत पटेल अन्य जनप्रतिनिधि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सुना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!