
*जनगणना 2026 हेतु प्रशिक्षण का प्रथम चरण प्रारंभ, प्रथम दिवस नगर जनगणना अधिकारी श्री एस आर सिटोले के नेतृत्व में सम्पन्न*
खंडवा, दिनांक 18 अप्रैल 2026। नगर पालिक निगम, खंडवा द्वारा आगामी जनगणना 2026 के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण सफलतापूर्वक प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का प्रथम दिवस संपन्न हुआ, जिसमें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
*तीन चरणों में होगा प्रशिक्षण, 8 बैचों में दी जा रही प्रशिक्षण व्यवस्था*
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रत्येक चरण में 50-50 प्रतिभागियों के कुल 8 बैच निर्धारित किए गए हैं।
प्रथम चरण दिनांक 18, 19 एवं 20 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा। इसी प्रकार आगामी दो चरणों में शेष प्रशिक्षण पूर्ण किया जाएगा।
*प्रशिक्षण का उद्देश्य: हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस की तैयारी*
वर्तमान में आयोजित प्रशिक्षण जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिया जा रहा है।
यह चरण अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक संचालित होगा।
इसके पश्चात जनगणना का द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 में संपन्न किया जाएगा। दोनों चरणों का फील्ड कार्य प्रगणकों (Enumerators) एवं पर्यवेक्षकों (Supervisors) द्वारा किया जाएगा।
*नियत समय एवं स्थान पर प्रशिक्षण अनिवार्य*
प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण PM श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय, खंडवा के विभिन्न कक्षों (कमरा क्रमांक 32, 35 एवं 36) में आयोजित किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य निर्धारित की गई है।
*नगर जनगणना अधिकारी के निर्देशन में प्रशिक्षण सम्पन्न*
यह
प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर जनगणना अधिकारी श्री एस. आर. सितोले के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य की प्रक्रियाओं, प्रपत्रों एवं फील्ड कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
*अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी*
प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में निम्नलिखित कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है—
1. गौरव मारकंडे
2. इसरार डाबर
3. मनीषा मोरे
4. मोनिका तिवारी
5. संजय काजले
6. सपना विजेकर
7. बसंत कासंडेकर
8. चित्रा नलवडे
9. गजेन्द्र सिंह मंडलोई
10. मुकेश रावत
11. राजेश बाकोरिया
12. रवि दरबार
13. सचिन गंगराडे
14. खुशबू मंडलोई
*प्रशासन की अपील*
नगर पालिक निगम द्वारा सभी संबंधित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से अपील की गई है कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।







