
*श्वेताम्बर जैन नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन*
*रोहित मेहता अध्यक्ष, हनुमान सांड सचिव एवं चंद्र कुमार सांड प्रचार मंत्री बनाए गए*
खण्डवा//
*सामाजिक और धार्मिक कार्यों के उद्देश्य से गठित श्वेताम्बर जैन नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया ।जिसमें रोहित मेहता अध्यक्ष ,हनुमान सांड सचिव , प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड, गौरव जैन ,कोषाध्यक्ष रमित सेठ, संरक्षक राजकुमार बोथरा प्रदीप मेहता सतीश बनवट और राकेश बम ,उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मेहता ,अनमोल मेहता विवेक चौरडिया, और पंकज चौरडिया सह सचिव अजीत मेहता, प्रियेश कोठारी, तेजस सांड और आरुष सकलेचा , कार्यकारिणी समिति में सुमित चोपड़ा अंकेश बोथरा ,आयुष चोपड़ा, दर्शन मेहता, अक्षय भंडारी ,मनीष घीया , भाविन मेहता, सिद्धार्थ बोथरा, दीपक सेठिया, अभिषेक घीया यश बोरा, पलाश बम ,दर्पण सकलेचा चिराग मेहता, सांस्कृतिक गतिविधि समिति में पीयूष चौरडिया, संदेश बोथरा,विजय बोरा, अमित घीया,शीतल चोरड़िया,सुमित मेहता आदित्य खटोड ,यश सेठ पारस सकलेचा, सामयिक समिति में ललित मेहता अनीश खटोड,भविष्य बरडिया और नीरज सकलेचा, बर्थ डे एवं एनिवर्सरी समिति में आदित्य बोथरा और मनीष बोथरा को जिम्मेदारी दी गई। श्वेतांबर जैन नव युवक मंडल समिति सर्वसम्मति से चुनी गई। वर्तमान नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2029 तक 3 वर्षो के लिए होगा । लगभग 20 वर्षों से सक्रिय नवयुवक मंडल के द्वारा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन होते रहे हैं। निवृत्त मान अध्यक्ष राजकुमार बोथरा ने बताया कि पिछले कार्यकाल में रक्तदान शिविर, विभिन्न धार्मिक यात्राएं , महावीर जन्म कल्याणक , नवरात्री में गरबा महोत्सव आदि कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न कराए गए । इसके अलावा कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भी जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए गए थे। नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित मेहता ने बताया कि इस कार्यकाल में भी विभिन्न धार्मिक, सामाजिक ,सांस्कृतिक ,स्वास्थ्य शिविर और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।*










