
*मेसोनिक टेंपल के ब्रदर अखिलेश गुप्ता वर्शिफुल मास्टर निर्वाचित घोषित।*
शनिवार 11 अप्रैल को खंडवा शहर की 123 वर्ष पुरानी संस्था फ्रीमेसन की नवीन कार्यकारिणी का गठन मेसोनिक टेंपल, कोरोनेशन लॉज नंबर 64, सिविल लाइंस ,खंडवा में संपन्न हुआ।
नवगठित कार्यकारिणी में वर्शिफुल मास्टर ब्रदर अखिलेश गुप्ता निर्वाचित हुए।
संस्था के नवनियुक्त सचिव वर्शिफुल ब्रदर घनश्याम शाह ने जानकारी दी कि अन्य पदों पर सीनियर वार्डन ब्रदर इंजी.अश्विनी बाहेती, जूनियर वार्डन ब्रदर राजा भसीन, पास्टमास्टर ब्रदर आरिफ सैफी, सीनियर डीकन ब्रदर नीरज भंडारी, जूनियर डीकन ब्रदर डाॅ.शिवशंकर गुर्जर, टायलर ब्रदर अनुराग राठौर, इनरगार्ड ब्रदर अनिमेष हुमड़, सहायक सचिव ब्रदर संजीव सेठी, कोषाध्यक्ष ब्रदर राजेंद्र प्रसाद चौरे नियुक्त किए गए हैं।
वर्शिफुल ब्रदर अजय पगारे और वर्शिफुल ब्रदर डाॅ. संजय श्रीवास्तव द्वारा संपूर्ण कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
संस्था के सभी सदस्यों द्वारा इसके मुख्य उद्देश्य सेवा कार्य के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का संकल्प भी लिया गया।
संस्था के पूर्व मास्टर्स वर्शिफुल ब्रदर्स सर्वश्री डाॅ. पी.एस.दवे, डॉक्टर एन.एस. उबेजा, इंजीनियर जे.एस. चावला, सी.ए. भारत झवर, सुधीर जैन, डॉक्टर राजीव जैन ,मधुसूदन जवेरी, विवेक मेहता, डॉक्टर एन.के. जैन, राजेंद्र जैन, इंद्रजीत सिंह कुकरेजा और अन्य सभी उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।








