
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इस क्रम में हेमंत राव वाघे को जिला मंत्री तथा सुयश जैन को मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
छात्र राजनीति से उभरे हेमंत राव वाघे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में की। इसके साथ ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में नगर अध्यक्ष के पद पर रहते हुए सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही, उन्होंने संघ की वनवासी विकास समिति में भी विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए समाज सेवा और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं सुयश जैन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की और आईजीएनटीयू अमरकंटक (केंद्रीय विश्वविद्यालय) में अपनी मजबूत पहचान बनाई। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में भी प्रखर और सक्रिय हैं तथा पेंड्रा के जैन समाज के एक सम्मानित युवा चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। उनकी मीडिया समझ और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए उन्हें मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इन नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि दोनों युवा पदाधिकारी संगठन को नई दिशा और गति देंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।










