ताज़ा ख़बरें

साध्वी पूनम दीदी के भजनों से गुड़ी पड़वा पर भक्ति में डूबेगा खंडवा।

वर्ष प्रतिपदा पर पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति का भव्य 20 वां भजन संध्या आयोजन।

साध्वी पूनम दीदी के भजनों से गुड़ी पड़वा पर भक्ति में डूबेगा खंडवा।

वर्ष प्रतिपदा पर पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति का भव्य 20 वां भजन संध्या आयोजन।

खंडवा। “राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी…” और “मेरे सिर पर रख दो हाथ, दीनानाथ…” जैसे भक्तिमय भजनों की स्वर लहरियों के साथ गुड़ी पड़वा पर शहर भक्ति रस में डूबेगा। वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति, खंडवा द्वारा प्रख्यात भजन गायिका साध्वी पूनम दीदी (वृंदावन) की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वे अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगी।
समिति सदस्य समाजसेवी सुनील जैन बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार ईश्वर से भी 19 मार्च गुरुवार को पूर्व निमाड सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा का पर्व धार्मिक संस्कृति के अनुरूप उत्साह के साथ मनाया जाएगा प्रातः काल जहां घंटाघर पर उपस्थित श्रद्धालु सूर्य को नमन कर जल चढ़ाएंगे वही सायं 7:30 बजे से पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में वृंदावन की भजन गायिका पूनम दीदी द्वारा भजन संध्या के माध्यम से भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों के शामिल होगें। समिति के संयोजक आशीष चटकेले प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति, खंडवा द्वारा वर्ष 2007 से नववर्ष गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर एक सुंदर परंपरा का निर्वाह किया जा रहा है।
इस दिन प्रातः भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर नववर्ष का स्वागत किया जाता है और रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन होता है। एक छोटे से मंच से प्रारंभ हुआ यह आयोजन आज पूर्व निमाड़ और पूरे मध्यप्रदेश में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। खंडवा वासी हर वर्ष इस भक्ति आयोजन का बड़े उत्साह और इंतजार के साथ स्वागत करते हैं। अब तक इस मंच पर देश के अनेक प्रसिद्ध भजन गायक एवं संतों ने अपनी मधुर वाणी से भक्तिमय वातावरण बनाया है।भजन संध्या की वर्षवार यात्रा में 2007 –मंगलेश शर्माजी, 2008 –मंगलेश शर्माजी, भजन संध्या2009 ऋषि नित्यप्रज्ञा जी, 2010 विक्रम हाजरा, 2011 – गौतम दाबीर,2012 – नितिन लियमे, 2013रघुनंदन गाथा, नवल रंगीनी नृत्य नाटिका,
2014 श्रद्धा ताई, विवेक वाघोलीकर, 2015 उस्ताद अहमद हुसैन – मोहम्मद हुसैन,2016 पंडित प्रेमप्रकाश दुबे, 2017 चित्र विचित्र महाराज, 2018 रसिक पागल बाबा, 2019ऋषि नित्यप्रज्ञा,
2022 प्रकाश माली, 2023 अनूप जलोटा, 2024 उस्मान मीर, 2025 आशा वैष्णव और अब 20 वैं वर्ष 2026 में सुप्रसिद्ध वृंदावन की भजन गायिका पूनम दीदी द्वारा 19 मार्च हम सभी को उनकी मधुर भक्ति स्वर लहरियों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा।सुनील जैन ने बताया कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूर्व निमाड़ की आस्था, संस्कृति और भक्ति का महोत्सव बन चुका है, जिसका खंडवा वासी हर वर्ष उत्सुकता से प्रतीक्षा करते हैं। समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले एवं समिति पदाधिकारी ने 19 मार्च नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर आयोजित कार्यक्रम एवं भजन संध्या में उपस्थित होने का अनुरोध शहर वासियों से किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!