ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश , सीएम हेल्पलाइन की कोई भी शिकायत “नॉट अटैंड” न रहे,अन्यथा होगी कार्यवाही

खास खबर

कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश , सीएम हेल्पलाइन की कोई भी शिकायत “नॉट अटैंड” न रहे,अन्यथा होगी कार्यवाही

खण्डवा #कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज सभी शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण करें । कोई भी शिकायत “नॉट अटैंड” न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। “नॉट अटैंड” रहने वाली शिकायतों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने यह निर्देश सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री के आर बडोले, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान, एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा और सहायक कलेक्टर डॉक्टर श्री कृष्णा सुशीर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी एसडीएम से कहा कि वे भी अपने-अपने क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो और उनके निराकरण की स्थिति की नियमित रूप से समीक्षा करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी को नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व “पुस्तक मेला” आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुस्तक मेले के आयोजन की तिथि और स्थान का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए भी कहा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी और उनके पालकगण इसका लाभ उठा सकें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में “एक बगिया मां के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की व्यवस्था सभी ग्राम पंचायतो के सचिव सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में बनाए गए अमृत सरोवरो एवं अन्य जल ग्रहण संरचनाओ को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करवाएं।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि 19 मार्च से शुरू होने वाले “जल गंगा संवर्धन अभियान” के दौरान जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता गांव-गांव में जल यात्राएं, प्रभात फेरी एवं जन जागरूकता के लिए दीवार लेखन के कार्य करें। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को सभी पंचायतो में एक-एक नई जल संरचना का निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए।
बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर गौड़ा ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। इस समिति में जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी शामिल है। इसी तरह की खंड स्तरीय समिति एसडीएम की अध्यक्षता में गठित की गई हैं, जिसमें जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समन्वयक की भूमिका में रहेंगे। उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुरानी जल संरचनाओं के जीणोद्धार के साथ साथ गत वर्षों में इस अभियान के तहत शुरू किए गए जल ग्रहण संरचनाओं के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!