
अप्रैल में होने वाले पंचकल्याणक के लिए प्रतिमाएं खंडवा पहुंची शोभा यात्रा के रूप में मंदिर तक ले जाया गया।

खंडवा। दादा जी की एवं प्राचीन खंडवा नगरी में जैन धर्म का महान धार्मिक अनुष्ठान पंचकल्याणक महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ सकल जैन समाज के तत्वधान में 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मुनि श्री आदित्य सागर महाराज के संसध सानिध्य में आयोजित होने जा रहा है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया सौभाग्य का विषय है कि बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भगवान मुनीसुव्रत एवं भगवान आदिनाथ के पुत्र भरत भगवान जिनके नाम से हमारे देश का नाम भारत है की चार-चार फीट की खड्गासन प्रतिमा विराजमान की जाएगी। पंचकल्याणक महोत्सव के माध्यम से पांच दिनों तक पाषाण को भगवान बनाने की प्रक्रिया की जाकर प्रतिमाओं को भगवान का रूप दिया जाएगा। सुनील जैन ने बताया कि हर्ष का विषय है कि 1 वर्ष पूर्व जयपुर में प्रतिमाओं का आर्डर दिया गया था जो बनकर तैयार हुई और शाम 6:00 खंडवा पहुंची। समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया ने बताया रात्रि 7:30 बजे शोभा यात्रा के रूप में इंदौर रोड स्थित आदिनाथ जैन मंदिर से टाउन हॉल,नगर निगम, घंटाघर, बजरंग चौक होते हुए यह प्रतिमाएं जैन मंदिर पहुंची ढोल ढमाको और भजनों के बीच मूर्ति का आगमन हुआ। जगह-जगह कलश एवं पुष्प वर्षा कर प्रतिमा की अगवानी की गई बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति द्वारा भक्ति नृत्य के साथ यह आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।











