ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

गैस सिलेंडर से संबंधीत शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

 

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ, 13 मार्च 2026। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले में गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से गैस संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से गैस आपूर्ति, वितरण, बुकिंग, समय पर सिलेंडर नहीं मिलने तथा अन्य संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए उपभोक्ता सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

 

उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम का संचालन प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा। इस अवधि के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संबंधित एजेंसियों एवं अधिकारियों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

गैस उपभोक्ता अपनी शिकायत या समस्या दर्ज कराने के लिए मोबाइल नंबर 9074388149 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उक्त कंट्रोल रूम नंबर पर जानकारी दें, जिससे शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!