जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत
की गई कार्यवाही
सट्टा एक्ट के तहत 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए 33 अनावेदकों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 28 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 27.02.26 को कुल 01 स्थायी वारंट , 08 गिरफ़्तारी वारंट, 40 जमानती वारंट एवं 71 समन्स जिले के विभिन्न थानों के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 27.02.26 को कुल 03 अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। थाना नर्मदा नगर के आरोपी सुषमा बाई पति इंदर जाति भिलाला उम्र 40 वर्ष निवासी नर्मदानगर के कब्जे से अवैध 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1500/-रु जप्त की गई है। आरोपी राधा बाई पति चंदर जाति भिलाला उम्र 40 साल निवासी माली मोहल्ला पुनासा के कब्जे से अवैध 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रु. जप्त की गई है। आरोपी सुमंबाई पति कालूराम प्रजापत उम्र 50 साल निवासी चंदेल हाल नर्मदानगर के कब्जे से अवैध 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1500/-रु जप्त की गई है। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
जिले मे दिनांक 28.02.26 को आरोपी विजय पिता देवी सिंह पवार जाति बंजारा उम्र 35 साल निवासी वार्ड न.12 छनेरा लोगों से सट्टा अंक पर्ची लिख कर सट्टा लगा रहा था। जिसके कब्जे से 04 पर्ची, एक लीड पेन तथा नगद 615/- जप्त कर धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले मे दिनांक 28.02.26 को जिला खंडवा मे यातायात थाना एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना HSRP, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 24 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 9,600/- रुपये वसूल किए गए हैं। उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल राय द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न थानो मे कुल 33 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 21 प्रकरणों मे 26 अनावेदकों के विरुद्ध , धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरणों मे 01 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरणो मे 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 35 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।





