
पोद्दार प्रेप, खंडवा में एनुअल स्पोर्ट्स मीट “जम्बो इन स्प्रिंट एंड स्ट्रिंग्स” का भव्य आयोजन
खंडवा |पोद्दार प्रेप इंटरनेशनल स्कूल, खंडवा में एनुअल स्पोर्ट्स मीट “जम्बो इन स्प्रिंट एंड स्ट्रिंग्स” का आयोजन गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जीएम श्री राजेश्वर शर्मा सर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल मैम समीरा बख़्त ने की तथा हेडमिस्ट्रेस श्रीमती प्रमिला वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण के साथ किया गया।
स्पोर्ट्स मीट के दौरान प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम और भी जीवंत एवं सफल बना।
अपने संबोधन में अतिथियों ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग से संपन्न हुआ।









