ताज़ा ख़बरें

जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

खास खबर

जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

खण्डवा//प्रधान मंत्री आवास योजना 2.0 के तहत ब्याज अनुदान योजना के सम्बंध में सोमवार शाम को विशेष डीएलसीसी बैठक अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी बैंकों के लीड बैंक मैनेजर श्री गणेश तईकर के साथ साथ नाबार्ड के जिला स्तरीय प्रतिनिधि, पशुचिकित्सा व उद्यानिकी विभाग, नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
अग्रणी जिला प्रबंधक, खंडवा श्री गणेश तईकर ने बताया कि बैठक में वार्षिक साख योजना दिसम्बर 2025 तक की प्रोग्रैस एवं आगामी वार्षिक साख योजना के लक्ष्य निर्धारण के बारे में बताया। बैठक मे प्रधान मंत्री आवास योजना के बारे में भी विस्तृत से चर्चा की गयी। अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा ने उपस्थित सभी बैंक अधिकारियो को प्रधान मंत्री आवास योजना के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं में प्रधान मंत्री आवास योजना सम्बंधी बैनर लगाने के निर्देश भी दिये। बैठक में पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएमएफ़एमई, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना एवं भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना की प्रगति पर भी चर्चा की गयी एवं इनके लक्ष्य आगामी मार्च के पहले सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!