ताज़ा ख़बरें

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत अमलपुरा में शिविर सम्पन्न

खास खबर

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत अमलपुरा में शिविर सम्पन्न

खण्डवा//नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों #संकल्प_से_समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम अमलपुरा में आयोजित शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 11 स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही शिविर में 2 हितग्राहियों को संबल कार्ड तथा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा शिविर में ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 4 ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड और 3 किसानों को राजस्व अभिलेखों का वितरण किया गया। ग्राम अमलपुरा में आयोजित शिविर में 255 मरीजों का उपचार किया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!