

उन्हेल नागेश्वर/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर कस्बे में सोमवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। रैली का शुभारंभ तीन बत्ती चौराहे से हुआ जो विभिन्न मार्ग से गुजरते हुए वाड़ी परिसर पहुंची। रैली के दौरान कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। रैली में आकर्षक झांकियां भगवाधारी गुड सवार डीजे ढोल तासे और केसरिया परिधान में सजे बांकुरे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वही महिलाओं ने कलश यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी मधुसुधानानंद रहे। उन्होंने कहा कि शास्त्र के साथ-साथ शास्त्र का ज्ञान भी आवश्यक है। कार्यक्रम में नागेश्वर पब्लिक स्कूल उन्हेल की बालिकाओं द्वारा आरंभ है प्रचंड है पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। सम्मेलन एवं रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्हेल थाना प्रभारी रामकरण कटारिया पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे।









