ताज़ा ख़बरें

कीर्तिचन्द जैन के निधन उपरांत किये नेत्रदान।

खास खबर

कीर्तिचन्द जैन के निधन उपरांत किये नेत्रदान।

सक्षम , लायन्स व नेत्रदान देहदान समिति के सहयोग से 521 वाँ नेत्रदान।

खण्डवा। लक्ष्मी नगर, इंदौर रोड खण्डवा निवासी कीर्तिचन्द जैन का देवलोकगमन हो गया। उनके निधन के पश्चात शोक की इस घड़ी में भी जैन परिवार ने मानवता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेत्रदान कर पुण्य का मार्ग चुना।पुत्र विनित,
पुत्री वन्दिता,विशाखा व वैशाली,दामाद तरुण कुमार जैन व लालू जैन की सहमति से सक्षम संस्था ,लायन्स
नेत्रदान एवं देहदान जनजागृति समिति द्वारा यह नेत्रदान सम्पन्न कराया गया। इस महादान के माध्यम से स्वर्गवासी कीर्तिचन्द जैन की आँखें अब किसी जरूरतमंद के जीवन में उजाला बनेंगी।
नेत्रदान देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कि लायन्स क्लब खण्डवा, सक्षम संस्था खण्डवा, एम.के.आई. बैंक एवं लियो क्लब खण्डवा के संयुक्त सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस अवसर पर नारायण बाहेती, डॉ. सोमिल जैन, नेत्र चिकित्सा सहायक प्रहलाद तिरोले, अनिल बाहेती, घनश्याम वाधवा, डॉ. राधेश्याम पटेल, राजीव शर्मा, राजीव मालवीय, सुनील जैन, गांधीप्रसाद गदले, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता, अखिलेश गुप्ता,लियो अर्पित बाहेती, सुमित परिहार एवं शिवम जायसवाल ने सेवा भाव से सहभागिता निभाई। समाजसेवी सुनील जी ने बताया कि नेत्रदान, देहदान समिति के संयोजक नारायण बाहेती एवं समिति के सदस्यों के निरंतर प्रयासों से यह 521 वाँ नेत्रदान सम्पन्न हुआ। नेत्रदान पश्चात जैन परिवार को नेत्रदान आभार पत्र प्रदान कर उनके इस महान निर्णय के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।
लायन्स नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के माध्यम से अब तक 20 दिवंगतों की देह मेडिकल कॉलेज को दान कर चिकित्सा शिक्षा व मानव सेवा को समर्पित की जा चुकी है। नेत्रदान व देहदान संबंधी जानकारी अथवा घोषणा पत्र भरने हेतु समिति से कभी भी संपर्क किया जा सकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!