जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 517 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
आबकारी एक्ट के प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 37 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 01 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 31.01.2026 को कुल 10 गिरफ़्तारी वारंट, 37 जमानती वारंट एवं 62 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 21.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह जनवरी 2026 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 31.01.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 517 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 1,98,400/-रुपये वसूल किए गए है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 31.01.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना नर्मदानगर के आरोपी के कब्जे से अवैध शराब का एक थैला, जिसमें देशी प्लेन शराब के 18 क्वाटर (3.240 लीटर) कीमती 1260/-रु, MD के 06 क्वाटर कीमती 1380/-रु, आफिसर च्वाईस के 02 क्वाटर कीमती 300/-रु, गोवा के 20 क्वाटर, कीमती 2000/-रु, आफिसर च्वाईस की 01 बाटल कीमती 500/-रु, ओल्ड मांक की 01 बाटल कीमती 500/-रु, कुल 09 लीटर 780 कीमती 5940/-रूपये जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी जितेन्द्र पिता मिश्रीलाल ओसवाल जाति बलाही उम्र 45 साल निवासी ग्राम सिरपुर के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब करीबन 10 लिटर कीमती 1000/-रुपये की जप्त की गई। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 31.01.2026 को 37 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 25 प्रकरणों मे 25 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरणों में 01 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरणों में 11 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 08 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,501 2 minutes read













