
खण्डवा जिला कांग्रेस प्रभारी उषा नायडू गांधी भवन में लेंगी बैठक
संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं विस्तार के उद्देश्य को लेकर लेकर होगी महत्वपूर्ण बैठक
खंडवा/
कांग्रेस संगठन को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी एवं खण्डवा जिला प्रभारी ऊषा नायडू 2 फरवरी सोमवार को खण्डवा आएंगी एवं कार्यकर्ताओ की बैठक लेंगे।जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने समस्त समन्वय समिति के सदस्यों,पार्षद दल के सदस्यों , कांग्रेस नेता,कार्यकर्ताओं ,वरिष्ठजनों एवं कांग्रेस संगठन के प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि सुश्री उषा नायडू प्रातः11 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में खंडवा ग्रामीण की तीनो विधानसभाओं पंधाना,मान्धाता एवं हरसूद के प्रस्तावित ब्लॉक अध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगी,दोपहर 3:00 बजे खण्डवा (शहर) समन्वय समिति की बैठक लेंगी,शाम 4:00 बजे खंडवा शहर के बीएलए 01 एवं 02 के साथ चर्चा करेंगी,शाम 5 बजे खंडवा शहर के प्रस्तावित ब्लॉक अध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगी।











