ताज़ा ख़बरें

*कुंदन मालवीय की चुनाव याचिका में पेश एक और आवेदन हाई कोर्ट ने किया खारिज।*

खास खबर

*कुंदन मालवीय की चुनाव याचिका में पेश एक और आवेदन हाई कोर्ट ने किया खारिज।*

खण्डवा//याचिकाकर्ता कुंदन मालवीय ने दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लेने के लिए एक आवेदन सी.पी.सी. के आदेश 7 नियम 14 के तहत आवेदन संख्या 25055/2025 दायर किया कर माननीय उच्च न्यायालय को बताया था कि खंडवा कलेक्टर कार्यालय से अभिलेख मंगवाने के लिए आवेदन किया था जिसे पूर्व में निरस्त किया गया था, Rti अनुसार विधायक श्रीमती तनवे को जारी जाति प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यवाही का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, उक्त दस्तावेज वर्तमान मामले में प्रासंगिक हैं, इसलिए उक्त जानकारी को अभिलेख में शामिल किया जाए। सतनाम सिंह होरा ने बताया याचिकाकर्ता कुंदन मालवीय के द्वारा प्रस्तुत आवेदन का विरोध करते हुए विधायक श्रीमती तनवे के अधिवक्ता ने अपने जवाब व तर्क में बताया कि आवेदन विलंबित है, क्योकि याचिकाकर्ता का साक्ष्य 20.08.2025 को समाप्त हो चुका है। याचिकाकर्ता को इस कमी को पूरा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये क्योकि याचिकाकर्ता के पास 31.01.2024 से ही जानकारी थी, लेकिन उसने उसे रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया। याचिकाकर्ता ने यह कारण नहीं बताया है कि 31.01.2024 की जानकारी पहले रिकॉर्ड में क्यों नहीं लाई गई। आवेदन को खर्च सहित खारिज किया जाए।

दोनों पक्षों के तर्क के उपरांत माननीय उच्च न्यायालय द्वारा उक्त आवेदन को इस आदेश के साथ खारिज कर दिया कि – सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 7 नियम 14 के तहत आवेदन न्यायालय में दायर किया जा सकता है। याचिकाकर्ता जिन दस्तावेजों पर मुकदमा करता है या जिन पर निर्भर करता है, उन्हें प्रस्तुत करने के लिए यदि दस्तावेज वादपत्र के साथ प्रस्तुत नहीं किए गए हैं या सूची में दर्ज नहीं किए गए हैं, तो उन्हें केवल न्यायालय की अनुमति से ही प्रस्तुत किया जा सकता है, अन्यथा नहीं।
इस मामले में, याचिकाकर्ता ने अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर दिया है और मामला प्रतिवादी के साक्ष्य के लिए सूचीबद्ध है। याचिकाकर्ता जिन दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लाना चाहता है, वे हैं याचिकाकर्ता द्वारा एस.डी.ओ. को प्रमाणित प्रति प्रदान करने के लिए दिया गया आवेदन, सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन और एस.डी.ओ. द्वारा कुंदन मालवीय को दिया गया उत्तर। उक्त दस्तावेजों को याचिकाकर्ता द्वारा जिरह के लिए प्रदर्शित और सिद्ध नहीं किया जा सकता है क्योंकि इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रतिवादी को जारी नहीं किया गया है या उन पर प्रतिवादी के हस्ताक्षर नहीं हैं। आवेदन के साथ दाखिल किए गए दस्तावेजों में से एक याचिकाकर्ता को संबोधित था और याचिकाकर्ता का साक्ष्य समाप्त हो चुका है। इन परिस्थितियों में, सीपीसी के आदेश 7 नियम 14 के तहत दायर आवेदन को स्वीकार नहीं किया जा सकता है, अंत: आदेश 7 नियम 14 सी.पी.सी. के तहत दायर आवेदन-आई.ए. संख्या 25055/2025 खारिज किया जाता है।
प्रतिवादी संख्या 1(विधायक श्रीमती कंचन तनवे) के साक्ष्य के लिए इस मामले को 18.03.2026 को सूचीबद्ध किया जा सकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!