गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को स्कूल में मिलेगा “विशेष भोज”
—
खण्डवा//आगामी 26 जनवरी को “प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना” के तहत शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त सभी प्राथमिक शालाएं, मदरसे एवं माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों के विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सभी एसडीएम, जिला परियोजना समन्वयक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि विशेष भोज में विद्यार्थियों को सब्जी, पूरी, खीर अथवा सब्जी, पूरी, हलवा या मिठाई का वितरण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि गणतंत्र दिवस पर विशेष भोज के लिए भोजन स्वच्छ स्थान पर शुद्धता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनाया जाए।
2,539 Less than a minute



