ताज़ा ख़बरें

*श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ*

खास खबर

*श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ*
खण्डवा//

श्री नीलकंठेश्वर वार्ड गायत्री मंदिर बाहेती कॉलोनी में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा का शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ, यह कलश यात्रा श्री द्वारकाधीश मंदिर से निकलकर इंदिरा चौक, वैकुंठ नगर, भंडारिया रोड से होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची, शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कथा वाचक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री विजय शास्त्री जी द्वारा कथा के प्रथम दिवस पर श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया, *श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय* भजन के साथ संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। यह जानकारी गायत्री परिजन श्री देवा भावसार ने दी। इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, गायत्री महिला मंडल बाहेती कॉलोनी उपस्थित रहीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!