ताज़ा ख़बरें

*स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत वार्ड 17 में डोर-टू-डोर समझाइश*

खास खबर

*स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत वार्ड 17 में डोर-टू-डोर समझाइश*
खण्डवा// रविवार को नगर पालिक निगम खंडवा के जोन क्रमांक 2 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 (सरदार वल्लभभाई पटेल बोहरा जमात गली) में स्वच्छता जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान में एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद सोमनाथ काले की उपस्थिति में जोन प्रभारी मनीष पंजाबी, वार्ड जमादार श्री धीरज गोसर, जाहिद खान, डोर-टू-डोर वाहन चालक नरेंद्र यादव तथा आईईसी टीम द्वारा सहभागिता की गई।

अभियान के दौरान डोर-टू-डोर वाहन के साथ घर-घर जाकर नागरिकों को चार बिन प्रणाली की जानकारी दी गई। रहवासियों को गीला कचरा हरे बॉक्स में, सूखा कचरा नीले बॉक्स में तथा ग्लव्स व बच्चों के डायपर पीले बॉक्स में डालने की विधिवत समझाइश दी गई। साथ ही स्वच्छता ऐप के उपयोग के माध्यम से गंदगी, कचरा, सफाई एवं अन्य नागरिक शिकायतों को दर्ज कर समय-सीमा में निराकरण कराए जाने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!