ताज़ा ख़बरें

“भागीरथपुरा मामला” महिला कांग्रेस ने केंडल मॉर्च निकालकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खास खबर

“भागीरथपुरा मामला” महिला कांग्रेस ने केंडल मॉर्च निकालकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस ने केंडल मॉर्च के माध्यम से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे की मांग की

खंडवा/
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। महिला कांग्रेस ने बुधवार को मृतकों को श्रद्धांजलि दी। गांधी भवन से प्रारंभ करके शहर के प्रमुख चौराहों पर हाथों में मोमबत्ती लेकर कैंडल मार्च निकाला और घंटाघर पर पहुचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे की मांग भी की।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने कहा की भागीरथपुरा में हुई मौतें कोई सामान्य दुर्घटना नहीं हैं, बल्कि यह प्रशासनिक लापरवाही की हद पार कर चुकी है। इसको लेकर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में गांधी भवन से शाम 6:15 बजे मौन कैंडल मार्च निकाला गया जो बॉम्बे बाजार ,केवल राम पेट्रोल पंप चौराहा से होते हुए घंटाघर चौक पर पहुंचा। जहां पर समस्त मृतकों को कांग्रेसजन द्वारा मोमबत्ती जलाकर दो मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए रचना तिवारी ने कहा कि यह एक सुनियोजित अपराध है, इसलिए दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इसी के साथ कांग्रेस ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और क्षेत्र के विधायक कैलाश विजयवर्गीय से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
पूर्व विधायक राजनारायण सिंह ने कहा कि भागीरथपुरा (इंदौर) की घटना से प्रदेश का प्रत्येक नागरिक शर्मसार और अत्यंत चिंतित है। मैंने पहले भी स्पष्ट रूप से कहा है कि यह विषय राजनीति का नहीं, बल्कि संवेदना और मानवीय सरोकार का है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने यह मौन रैली और केंडल मॉर्च उन परिवारों के लिए है जिन्होंने बेवक्त अपने परिवार के सदस्यों को खोया है जल ही जीवन है और बहुमूल्य जल जो जिंदगी के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है उसको पीकर यदि कोई व्यक्ति को जीवन खोना पड़े तो फिर इस देश मे हम क्या उम्मीद रख सकते हैं।आज हमने केंडल मॉर्च इसलिए निकाला की संवेदनाएं तो व्यक्त की साथ ही हमने खण्डवा में भी इस बात के लिए चेतावनी लोगों को भी दी कि आप जाग जाइये,यदि आपको लगता हैं कि खंडवा में कही भी दूषित जल पानी की लाइनों के आपके घर पहुँच रहा है तो कांग्रेस परिवार आपकी समस्या के समाधान के लिए हमेशा आपके पास खड़ा है गुरुवार को गांधी भवन में दोपहर 2 से 4 बजे तक आपकी समस्याओं को सुनने के लिए उपलब्ध रहूंगी आप आकर मिल सकते है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता पालीवाल,रचना तिवारी,पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी,सुनीता सकरगाये,मीनू मंडलोई, कामिनी मंडलोई,मीना वर्मा,सुनीता रायकवार,मीरा सोनी,कंचन दशोरे,रूपा कास्डे,देवेंद्र जैन,सुनील आर्य,आसिम पटेल,राजकुमार कैथवास,प्रेमांशु जैन,मनोज मंडलोई,असलम गौरी,तारिक पटेल,अहमद पटेल,राजकुमार कैथवास,हुकुम मेलुन्दे,अक्षत अग्रवाल,भुवनेश जोशी,उदय सोनी,नरेंद्र जैन,रणधीर कैथवास,नासिर खान,वकील पठान, वामनराव जाधव,देवेंद्र यादव,प्रीतेश जैन,संदीप सोनी,मोइज खान,मुन्नू बाउजी,रमेश गुरबानी,आदिल खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!