
जैन संतों एवं जैन समाज के अनुरोध पर ट्रेन नंबर 11701–2 जबलपुर से रायपुर व्याहा डोंगरगांव ट्रेन का नाम मुकमाटी एक्सप्रेस रखा गया।
देशभर के जैन समाज में हर्ष की लहर समाज ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री एवं सांसदों को दिया धन्यवाद।
खंडवा। भारतीय रेल मंत्रालय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए जैन समाज को एक सौगात
दी है। परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज एवं आध्यात्मिक श्रमणी आर्यीका श्री पूर्णमति माताजी की मंगल प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से रेल मंत्रालय ने ट्रेन नंबर 11701— 11702 जबलपुर से रायपुर एक्सप्रेस (वाया डोंगरगांव) का नाम मुकमाटी एक्सप्रेस रखा गया है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि आचार्य श्री और माता जी के मंगल प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में देश के कई सांसदों द्वारा जैन समाज के अनुरोध पर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, रेल मंत्रालय मे पत्र दिए गए थे। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन द्वारा भी इस घोषणा में सहयोग प्रदान किया गया था। हर्ष का विषय है कि आचार्य श्री विद्यासागर जी की तपोस्थली से समाधि स्थल तक चलने वाली ट्रेन का नामकरण रेल मंत्रालय द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज द्वारा लिखित धर्म से जुड़ी प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथ महाकाव्य मुकमाटी नाम से इस ट्रेन का नाम मुकमाटी एक्सप्रेस रखे जाने को लेकर देश भर के जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। समाज ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं सभी सहयोगी सांसदों का ट्रेन क्रमांक 11702 के नामकरण मुकमाटी एक्सप्रेस करने पर आभार व्यक्त किया है। समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, वीरेंद्र जैन, पंकज छाबड़ा, सचिव सुनील जैन, प्रेमाशु चौधरी एंव सकल जैन समाज खंडवा ने भी सांसद ज्ञानेश्वर पाटील जिन्होंने जबलपुर से रायपुर इस ट्रेन का नामकरण करने का पत्र जारी करते हुए रेल मंत्री से रूबरू मुलाकात भी की थी, इस हेतु रेल मंत्री सांसद श्री पाटिल के साथ सभी अन्य सहयोगी सांसदों को भी खंडवा जैन समाज द्वारा धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।








