
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों की हनुवंतिया मे ली गई अपराध समीक्षा बैठक

वर्ष के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी व अधिकारियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र
खंडवा, 19 दिसंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा दिनांक 19.12.2025 को हनुवंतिया मे जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की उपस्थिति मे जिले के शेष लंबित अपराधों की समीक्षा हेतु वर्ष 2025 की आखिरी बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक मे जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, एसडीओपी मूँदी श्री मनोहर गवली, एसडीओपी हरसूद श्री लोकेश सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री महेश कुमार दुबे एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के लंबित अपराधों की समीक्षा करते हुए थानों मे लंबित अपराध, चालान व मर्ग के शीघ्र निराकरण वर्षांत से पहले करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये। थाने के माल खानों रखे माल का साल खत्म होने से पहले निराकरण किए जाने निर्देश दिए गए है। थाने के समंस शत प्रतिशत एवं गिरफ़्तारी वारंट 90 प्रतिशत से ऊपर तामिली के निर्देश दिए गये| संपत्ति संबंधी अपराधों मे अधिक से अधिक पतारसी कर माल मशरुका की बरामदगी हेतु निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जप्त शुदा वाहनों, जप्ती माल के निराकरण व लंबित खात्मा खारजी के प्रकरणों का न्यायालय से निराकरण समय सीमा मे कराए जाने के निर्देश दिए गये| पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा थाना क्षेत्रों मे संवेदनशील एवं भीड़ वाले स्थानों मे शाम को पैदल भ्रमण कर गुंडे एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्प लाइन, जनसुनवाई, लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु बताया गया|
जिले मे गुम नाबालिग बालिकाओ की दस्तयाबी एवं मुस्कान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अभिनव कुमार बारंगे, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुलोचना गहलोत, थाना प्रभारी मूँदी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया, थाना प्रभारी नर्मदानगर निरीक्षक विकाश खिची, प्रभारी रक्षित केंद्र सूबेदार धरम सिंह जामोद सहित सीएम हेल्पलाइन, अपराध, चालान, मर्ग, शिकायत, खात्मा/खरिजी निराकरण एवं समन्स/वारंट तामिली हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया|










