ताज़ा ख़बरें

रंग संस्कृति सृजन समारोह में हिन्दी/निमाड़ी साहित्यकार दीपक चाकरे सम्मानित।

खास खबर

रंग संस्कृति सृजन समारोह में हिन्दी/निमाड़ी साहित्यकार दीपक चाकरे सम्मानित।

खंडवा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से रंग संस्कृति सर्जन समिति द्वारा भोपाल में आयोजित त्रि -दिवसीय रंग नाट्य समारोह के प्रथम दिवस शहर के हिंदी निमाड़ी साहित्यकार दीपक चाकरे को सम्मान निधि के साथ पुष्पगुच्छ, शाल, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय मनोहर तिवारी माखनलाल विश्वविद्यालय के कुल गुरु, रंग संस्कृति के संपादक यतीन्द्र नाथ अत्रे भोपाल थे।इस उपलब्धि पर गोविंद शर्मा, देवेन्द्र जैन, डॉ.जगदीशचंद चौरे, सुनील उपमन्यु, सुनील जैन, राजमाला आर्य, अकिल खान, शिशिर उपाध्याय बड़वाह, आनंद सावनेर, मनोहर मालाकार,सुनीता बुके,सत्य नारायण चौहान, माधुरी मालपानी, एवं रणगांव क्षेत्र के सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त कर श्री चाकरे को शुभकामनाएं दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!