जिले मे सट्टा एक्ट प्रकरण मे 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 64 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
28 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 03 दिसंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 02.12.2025 को कुल 11 गिरफ़्तारी, 02 स्थाई, 35 जमानती वारंट, 54 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 02.12.2025 को थाना मांधाता के आरोपीगण 01 राजेन्द्र पिता भोलाराम चौकसे उम्र 67 साल निवासी गोदड अखाडे के सामने जेपी चौक ओंकारेश्वर 02. टोनू ऊर्फ नर्मदा शंकर पिता भागीरथ ठाकुर उम्र 37 साल निवासी कुम्हार मोहल्ला बडवाह तथा लिखवाने वाले 03. रमेश पिता लक्ष्मण शुक्ला उम्र 65 साल निवासी वार्ड क्र 08 ओंकारेश्वर 04. सुनिल पिता रमेशचन्द्र नाई उम्र 49 साल निवासी नंदामार्ग बडवाह, 05. धर्मेन्द्र पिता अनोखीलाल नाई उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्र.02 भील मोहल्ला ओंकारेश्वर को सट्टा लिखते लिखाते पकडा व उनके कब्जे से कुल नगदी राशी 14120/-रुपये एवं मोबाईल फोन 05 नग, सट्टा अंक लिखीत पर्चीयां नग, 02 लीड पेन एवं 02 कार्बन का टुकडा जप्त किया गया | उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 02.12.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 64 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 31300/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 02.12.2025 को कुल 28 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 11 प्रकरणों मे 17 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 10 प्रकरणों मे 11 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 10 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
0 2 minutes read











