
शीतला माता मंदिर का पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ होगा

खण्डवा//खंडवा स्थित कृष्णपुरम कॉलोनी में अति प्राचीन स्वयंभू शीतला माता मंदिर को कालोनी नाइजर के द्वारा ध्वस्त करने की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया जिसके बाद सोमवार से पुनः मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा।जिला संयोजक अजय मालवीय ने बताया की उसी शीतला माता मंदिर पर शाम बजरंग दल के द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें पूरे कालोनी वासी सैकड़ो की संख्या में आरती में शामिल हुए।












