सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल का 150वा जन्मोत्सव “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया जाएगा
—
खण्डवा//सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल का 150वा जन्मोत्सव 31 अक्टूबर, 2025 को पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने एवं मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी पुलिस थाना स्तर पर एक #एकता_दौड़ अर्थात “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया जाएगा। यह एकता दौड़ 31 अक्टूबर को सुबह 8 बजे आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक रहेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम कोई प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि जन समुदाय की भागीदारी का कार्यक्रम है। उन्होंने इस दौड़ में शामिल होने के लिये अधिक से अधिक युवा, खिलाड़ी, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस, सृजन समूह की बालिकाए, अभिमन्यु सामुदायिक पुलिस के बालक और पुलिस कर्मियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस दौड़ के रूट पर को नो व्हीकल जोन घोषित किया जायेगा। दौड़ में शामिल होने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए पीने के पानी, ग्लूकॉज, फर्स्ट एड बॉक्स और एम्बूलेंस की व्यवस्था भी की जायेगी।
2,507 1 minute read










