जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों सहित जुआ एक्ट प्रकरण मे 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
40 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 27 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 26.10.25 को कुल 07 गिरफ़्तारी, 36 जमानती वारंट, 66 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 26.10.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पंधाना के आरोपी श्याम पिता कृष्णा जाति भील उम्र 19 साल निवासी टेमीखुर्द के कब्जे से अवैध 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रुपये की जप्त की गई। थाना मूँदी के आरोपी जगदीश पिता अमृतलाल जायसवाल उम्र 50 साल नि.माकडकच्छ के कब्जे से 8 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 640/-रुपये की जप्त की गई। उक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 26.10.2025 को थाना जावर के आरोपीगण 1. शंकर पिता देवी सिंह सोलंकी उम्र 33 साल जाति राजपूत निवासी बड़ा शिव मंदिर के पास रामनगर थाना कोतवाली जिला खंडवा 2. नरसिंह पिता लाल जी भाई पटेल उम्र 50 साल जाती गुजराती निवासी ग्राम एसबीआई बैंक के पीछे खिरकिया जिला हरदा व 3. अयूब खान पिता हबीब खान उम्र 60 निवासी ग्राम भामगढ़ व अन्य 5 तास पत्तो पर रुपये पैसो का दाब लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिनके कब्जे से 52 ताश पत्ते नकदी 10800 रुपये 2 मोटरसाईकिल कीमती 1,40,000 दो मोबाईल कीमती करीवन 20,000 रुपये कुल कीमती 1,70,800 रुपये जब्त किये गये| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 26.10.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 32 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 14400/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 26.10.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 40 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 24 प्रकरणों मे 33 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 07 प्रकरण मे 07 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 20 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,541 2 minutes read










