ताज़ा ख़बरें

अन्नदाता किसानों की समस्या के निदान के लिए सांसद श्री पाटिल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

खास खबर

अन्नदाता किसानों की समस्या के निदान के लिए सांसद श्री पाटिल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

खंडवा। जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास के साथ जनता की मूलभूत सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं का भी निदान करें। जिले के सभी जनप्रतिनिधि पूरी सक्रियता के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनता की सेवा के कार्य कर रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी पूरे संसदीय क्षेत्र के विकास के साथ क्षेत्र की जनता के कार्यों के लिए लगातार प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों तक मुलाकात कर समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। सोमवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से किसान भाइयों के साथ सौजन्य मुलाक़ात की। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र के खंडवा, बुरहानपुर जिले में केला फसल पर बीमा लाभ एवं एमएसपी पर खरीदी की माँग सहित खंडवा देवास एवं खरगोन जिलों की सोयाबीन, मिर्च व \कपास फसलों से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। किसानों की इन्हीं जायज़ माँगों को लेकर मुख्यमंत्री जी के समक्ष जिले के किसानों की समस्याएँ, उनकी पीड़ा और समाधान के सुझाव रखे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद श्री पाटिल के पत्रों एवं उनकी बातों को ध्यान से सुनकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की बातों को
सुना और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार किसानों के हित में आवश्यक निर्णय शीघ्र ही लेगी, जिससे उन्हें बीमा लाभ और फसलों का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल के साथ नेपानगर विधानसभा से विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू सहित सभी किसान भाई उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!