
*अमर शहीद सूफी संत कंवर राम साहब की वरसी पर धार्मिक आयोजन 1 नवंबर सुबह*
खंडवा।सिंधी समाज द्वारा अमर शहीद संत कंवर राम साहब का वरसी उत्सव 1 नवंबर शनिवार स्थानीय सिंधी कॉलोनी स्थित संत कंवरराम मार्केट में मनाया जाएगा।
विजय कुमार मंगवानी और सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह 8:00 बजे से अमर शहीद सूफी संत
कंवर राम साहब का वरसी उत्सव प्रारंभ होगा।इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के सदस्य भगवान श्री झूलेलाल जी के पंजडे प्रस्तुत करेंगे, वहीं श्री पिपलेश्वर झूलेलाल मंडली द्वारा विशेष धार्मिक प्रस्तुतियां दी जाएगी जो भगवान श्री झूलेलाल और संत कंवर राम साहब पर केंद्रित भजन प्रस्तुत करेंगे। समापन से पूर्व प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।विजय कुमार मंगवानी और समस्त आयोजन समिति ने सर्व सिंधी समाज से संत कंवर राम साहब की वरसी उत्सव में शामिल होने की अपील की है।






