ताज़ा ख़बरें

**हरदोई, के हरियावा थाना क्षेत्र के ग्राम उतरा में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है**

उतरा विवाद में नया मोड़,,

उतरा विवाद में नया मोड़! 

 

हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम उतरा में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। 20 अक्तूबर को रविकांत राठौर और अखिलेश गुप्ता पक्षों में लाठी-डंडों से हुई मारपीट में आठ लोग घायल हुए थे।

 

पहले रामकली पत्नी अखिलेश गुप्ता की तहरीर पर रविकांत राठौर व परिजनों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। अब एसपी हरदोई अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस ने दूसरे पक्ष अखिलेश, विकास, विवेक, राजकुमार, आशीष और रामजी के खिलाफ भी घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी और जानलेवा हमले जैसी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

दोनों परिवारों के बीच यह रंजिश बीते दो-तीन सालों से चली आ रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। गांव में इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। 🚔

 

#Hardoi #Hariyawan #Utra #BreakingNews

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!