ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ की दो छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन

 

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ। दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ की दो छात्राओं ने खेल क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। क्रीड़ा अधिकारी कोमल बारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा कु. संगीता कटारा का चयन सभांग स्तर कबड्डी प्रतियोगिता से होकर राष्ट्रीय वेस्ट ज़ोन कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, नांदेड़ (महाराष्ट्र) में आयोजित की जाएगी।

 

इसी प्रकार बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कु. पुष्पा सिंगाड़ का चयन तीरंदाजी (रिकर्व) खेल में हुआ है। वह गुरु काशी विश्वविद्यालय, भटिंडा (पंजाब) में होने वाली राष्ट्रीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

 

छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार उछावर ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की ओर से खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा ताकि उनके अभ्यास और तैयारी में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।

 

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीपकुमार परसेंडिया, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. भूरसिंह निंगवाल, महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं खेल प्रेमियों ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!