
*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के निर्देशन में इंदौर नाके से चामुंडा माता मंदिर तक 20 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित*
आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को प्रकाश व्यवस्था प्रभारी श्री भूपेंद्र बिसेन के नेतृत्व में इंदौर नाके से चामुंडा माता मंदिर मार्ग तक 20 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के निर्देशन में यह कार्य शहर की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में किया गया है, जिससे नागरिकों को रात्रि समय बेहतर दृश्यता और सुरक्षा मिल सके।










