ताज़ा ख़बरें

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आशीष कुमार सिंह ने आज पत्रकार वार्ता कर भ्रष्टाचार के मामले उजागर किए,**

** प्रेस वार्ता **

#हरदोई पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदर विधानसा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आशीष कुमार सिंह ने आज पत्रकार वार्ता कर भ्रष्टाचार के मामले उजागर किए, आशीष सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि उनकी शिकायत पर ग्राम विकास आयुक्त की बड़ी कार्यवाही हुई है। बोरीबंदी के दो सौ छत्तीस लाख के कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं पर उत्तरदायी अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदाकर्मियों के विरुद्ध विधिक एवं विभागीय कार्यवाही करते हुए वसूली के लिए अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक/मुख्य विकास अधिकारी हरदोई को आदेश जारी किए गए लेकिन ग्राम विकास आयुक्त द्वारा कार्यवाही करने निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बाद भी अभी तक नहीं की गई कार्यवाही।

आशीष कुमार सिंह ने बताया कि 07 फरवरी 2025 को ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग मनरेगा नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई थी कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के आदेश के विरुद्ध मनरेगा के तहत बोरीबंदी के कार्यों को वर्ष 2020-21 में जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा हरदोई एवं अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता शारदा नहर विभाग हरदोई खण्ड द्वारा भारत सरकार के रोजगार परक कार्यक्रम मनरेगा की मंशा के विपरीत भारत सरकार के शासनादेशों को दर किनार करते हुए बोरीबंध के कार्य मनरेगा योजना अंतर्गत अनुमन्य न होने के बावजूद भी नियम विरुद्ध दो सौ छत्तीस लाख रुपए के बोरीबंदी के कार्य करवाकर वित्तीय अनियमितता की गई। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की इस शिकाय को आयुक्त ग्राम विकास ने जांच में सही पाया और अतिरिक जिला कार्यक्रम समन्वयक/मुख्य विकास अधिकारी हरदोई को निर्देशित किया है।

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा है कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा बोरीबंध के कार्य को मनरेगा में अनुमन्य न होने के बावजूद 2020-21 एवं 2021-22 में शारदा कैनाल डिविजन हरदोई द्वारा ग्राम गौरिया राम गंगा रिवर में 39,92,072रु, ग्राम दुर्जना राम गंगा रिवर में 39,92072रु, ग्राम मानीमऊ गंगा रीवर में 39,05,440रु,ग्राम अरवल राम गंगा रिवर 39,92,072, ग्राम कटरी विक्कीय गंगा रिवर में 37,96,003रु ग्राम प्रतिपाल राम गंगा रिवर में 39,85,072रु ,के बोरीबंध के कार्य की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति तत्कालीन जिला कार्यकम अधिकारी मनरेगा हरदोई , अतिरिक जिला कार्यक्रम अधिकारी हरदोई, उपायुक्त मनरेगा हरदोई द्वारा दी गई जिसमें पटल सहायक व संविदाकर्मी भी सम्मिलित हैं और इस कार्य को हरदोई शारदा नहर खण्ड के अधिशासी अभियंता व चतुर्थ खण्ड के सहायक अभियंता द्वारा करवाकर गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार किया गया।इस सभी पर तत्काल सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए वसूली की करवाई होनी चाहिए।

इस पत्रकार वार्ता में पूर्व शहर अध्यक्ष एवं सभासद व पीसीसी सदस्य जमील अहमद अंसारी युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पीसीसी सदस्य निर्भान सिंह यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य डॉ अजीमुश्शान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह,पूर्व जिला महासचिव डॉ जय प्रकाश,पूर्व जिला महासचिव सुरेंद पाल सिंह यादव, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, पूर्व जिला सचिव राजेश पाण्डेय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बावन कमल सिंह,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शाहाबाद निकेश सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अहिरोरी शैलेन्द्र वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरसा अजय शुक्ला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष टड़ियावां दिनेश राठौड़, आदि साथी मौजूद रहे…

#Trilok news #hardoi_city #hardoinews #hardoi #Congress #CongressParty #congressnews

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!