जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
15 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा,पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 05.10.25 को कुल 05 गिरफ़्तारी, 09 जमानती वारंट, 23 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 05.10.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना कोतवाली के आरोपी प्रकाश पिता धर्मचंद दांगौडे जाति भील उम्र 20 साल निवासी निर्मलधाम चीराखदान खंडवा के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब का आधा क्वार्टर भरा हुआ, आधा लीटर वाली पानी की बाटल आध भरी, एक पेकेट चिप्स का खुला हुआ, एक प्लास्टिक का डिस्पोजल समक्ष पंचान विधिवत जप्ती किया। थाना मोघट रोड़ के आरोपी सोहन उर्फ सोनू पिता नानकराम मंसारे उम्र 35 साल जाति SC निवासी दादा जी वार्ड थाना पदमनगर खंडवा के कब्जे से अवैध देशी क्वाटर प्लन शराब के 16 क्वाटर कीमती 1280/- रुपये की जप्त की गई। थाना छैगांव माखन के आरोपी विनय चौपडा पिता राधेश्याम चौपडा उम्र 30 साल निवासी राम नगर चीरा खदान के पास खण्डवा के कब्जे से देशी प्लेन के 22 क्वार्टर देशी प्लेन के कीमती 1760/-रुपये की जप्त की गई। थाना पिपलोद के आरोपी जितेन्द्र पिता रमेश तंवर जाति लोढा उम्र 44 साल निवासी अमलानी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रुपये की अवैध बेचते पाया गया| उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1), 36(b) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 05.10.25 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 15 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 09 प्रकरणों मे 09 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरण मे 01 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरण मे 05 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 06 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,507 1 minute read













